देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत भवन के पास से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोहराडांगी निवासी अब्दुल सलाम के 22 वर्षीय पुत्र साकीम के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा को सूचना मिली थी कि कुमारीपुर पंचायत भवन के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस बल के साथ आशीष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। इस मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 507/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
More Stories
रोमांचक फाइनल में पाकाटोला चैंपियन, बिघोर को एक रन से हराया
डेस्क (आबादपुर) हरनारोई पंचायत के पाकाटोला मैदान में रविवार, 18 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक...
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
