October 23, 2026

रोमांचक फाइनल में पाकाटोला चैंपियन, बिघोर को एक रन से हराया

Read Time:1 Minute, 51 Second

डेस्क (आबादपुर)

हरनारोई पंचायत के पाकाटोला मैदान में रविवार, 18 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पाकाटोला की टीम ने बिघोर को एक रन से हराकर खिताब जीत लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकाटोला ने 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिघोर की टीम 106 रन पर सिमट गई। अंतिम ओवर तक चले संघर्ष में दर्शकों की सांसें थमी रहीं, लेकिन पाकाटोला के गेंदबाजों ने अंत में बाजी पलट दी।मैदान में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटे थे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। चौके-छक्कों पर दर्शक झूमते रहे।समारोह में पूर्व विधायक महबूब आलम, मुखिया बिलाल कादरी, जिला परिषद प्रतिनिधि आफताब ताज, सीमा उमेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 प्रत्याशी मंटू जी, इम्तियाज अहमद, उदय कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से टूर्नामेंट कराया गया था।

Previous post डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial