धोनी का ड्रीम प्रोजेक्ट बनकर तैयार, जल्द होगा लोकार्पण ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड स्थित दक्षिणी काटाकोस के जलकोला धार पर पुल का काम लगभग पूरा हो चुका है। पंचायत के मुखिया मो शरिफुल उर्फ धोनी ने कहा कि अब सिर्फ एप्रोच का काम बचा है जिसे जल्द पुरा कर लिया जाएगा। बताते चलें कि जलकोला धार पर पुल बनने से तीन पंचायतों क्रमशः उत्तरी काटाकोस, दक्षिणी काटाकोस और दक्षिणी करिमलापुर के निवासियों का आगमन सुलभ हो जाएगा। दशकों से इस धार पर पुल बनाने को लेकर स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों के दरवाजे पर दौड़ लगाते रहे, यहां तक कि चुनाव के वक्त मतदाताओं ने इस मांग को लेकर मतदान का भी बहिष्कार किया परन्तु किसी के कान में जूं तक नही रेंगी। वर्तमान मुखिया धोनी के अथक प्रयास से ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पुरा होता नजर आ रहा है।इस प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीण तारीक अनवर उर्फ छब्बू, मोहम्मद सगीर, शेख शमशाद, शेख शमसाद ,शे अख्तर, शेख विक्की, मस्तूरी खातून, शेख सैजुल सहित अनेक लोगों में हर्ष है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
