September 27, 2026

अलीनगर दियरा के अग्नि पीड़ित परिवारों को डिग्निटी किट वितरण किया गया

Read Time:1 Minute, 58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुरुवार को मनिहारी के अलीनगर दियारा में खाना बनाने के क्रम में लगी अग्निकांड में पीड़ित परिवार चिल चिलाती धूप में अपने परिजनों के साथ रहने को मजबुर है। अगलगी की हुई इस घटना में एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हुई है और कुल 16 परिवारों के लगभग दो दर्जन घर जल गया है। जो क्रमशः अशोक ठाकुर, शंभू ठाकुर, हरिचरण ठाकुर, गुद्दर मण्डल, नकुल मण्डल, गोविन्द मण्डल, राम लगन महतो , खगेश महतो, अनिरुद्ध महतो, दीपक मण्डल, मोसोमात गौरी, सुबोल मण्डल श्रवण कुमार, मो फोकली देवी, मो मंती, रामजी मण्डल कुल 16 परिवार के घर जले।वहीं पंचायत के मुखिया सरिफुल उर्फ धोनी एवं वार्ड सदस्य जलाल ने कहा कि ये सभी अग्नि पीड़ीत परिवार आर्थिक रूप से कमज़ोर एवं छोटे किसान है। मै सभी सामाजिक संस्था और खास कर रेड क्रॉस सोसायटी से आग्रह करूंगा की वे यहां आकर पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाए। कहा कि मैं भी अपने पंचायत की और से हर संभव सहायता करूंगा।वहीं इस सम्बंध में मनिहारी सीओ निहारिका ने कहा कि गुरुवार को हुए अलीनगर में अग्नि कांड में पीड़ीत 16 परिवारों को पॉलिथीन और डिग्निटी कीट दिया गया। साथ ही प्रत्येक पीड़ित परिवार को आपदा विभाग द्वारा निर्धारित सहायता राशी 20 हज़ार रूपया मुहैया कराया जाएगा।

Previous post तारीक के पक्ष में मतदाताओं को मनाने पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, इशारो में शाह मोदी को रंगा बिल्ला बताया
Next post जनता दरबार में तीन मामलों का निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial