July 26, 2026

सड़क निर्माण कार्यों मे गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में असंतोष किया प्रदर्शन।

Read Time:2 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मिर्जापुर गांव से बलदियाबाड़ी तक तकरीबन दो किलोमीटर की लम्बाई मे जर्जर पथ का मरम्मत कार्य बीपीएस कंसट्रक्सन के द्वारा कराया जा रहा है।ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन उक्त पथ के मरम्मती कार्य मे संवेदक द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी व निम्न गुणवत्तामूलक कार्य के प्रति कुछ ग्रामीण युवाओं ने असंतोष जताते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराये जाने की मांग विभागीय अभियंता से की है।ग्रामीण युवा सुजीत कुमार, कुदंन ठाकुर, दुर्गेश यादव, मुकेश ठाकुर,दिवाकर कुमार, कुंज विहारी यादव,संजय यादव ,पप्पू यादव ने बलदियाबाड़ी के पास मरम्मती के बाद सड़क पर डाले गये गिट्टी को हाथ लगाते ही टुटते दिखाया। इस मौके पर पथ मरम्मत के कार्य की देखरेख करनेवाले संवेदक के कर्मचारी यस कुमार ने माना कि रात मे काम होने की वजह से कहीं कहीं कुछ त्रुटी रह गयी है, इसे दुरुस्तकर लिया जाएगा। कार्यस्थल पर आमजन की सूचना के लिए भी कोई सूचना पट्ट नही लगाया गया है।ग्रामीणों से मिली शिकायत के बाबत कनीय अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग नागेन्द्र कुमार ने कहा कि धरातलीय जांच कर त्रुटीपूर्ण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप करा लिया जाएगा।मरम्मत कार्यों में निर्धारित मानकों व गुणवत्ता से समझौता नही किया जाएगा।अब देखना है ग्रामीणों से मिली शिकायत के आलोक मे सड़क मरम्मती कार्य में कब तक सुधार होता है।

Previous post सहायक थाना स्थानांतरण रोकने को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने एसपी सौंपे ज्ञापन ।
Next post बार एसोसिएशन की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial