मुख्यमंत्री के जनसभा को लेकर डीएम एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखंड के हरि सुंदर मध्य विद्यालय डुमरिया के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं एसपी जितेंद्र कुमार ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड का भी मुयना किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डुमरिया मैदान की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आने जाने वाले राहों में जगह-जगह पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तनाती किया गया है । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एनडीए के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखी जा रही है तो वही जनसभा में लोगों को पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है । प्रशासन द्वारा जनसभा स्थल के की ओर आने वाली सभी सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कटिहार लोकसभा क्षेत्र से एनडीए की तरफ जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसभा को संबोधित करेंगे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
