बलरामपुर विधान सभा के दर्जनों सड़को का निर्माण व हो जीर्णोद्धार : रोशन अग्रवाल
जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने विशेष सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार से बलरामपुर विधान सभा के दर्जनों सड़को के निर्माण,जीर्णोधार एवम मरम्मती की मांग रखी।बारसोई प्रमंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना तहत बिहारी चौक से नियामतपुर बारोल चौक सड़क का अनुरक्षण कराने,ग्रामीण कार्य विभाग के बारसोई प्रमंडल अंतर्गत कदम गाछी पंचायत के शीतलपुर मिलिक 0 कि.मी. से इमादपुर सड़क का अनुरक्षण कराने,ग्रामीण कार्य विभाग,बारसोई प्रमंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना तहत शितलपुर मिलिक से डकेत मणि सड़क का अनुरक्षण कराने, ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार बारसोई प्रमंडल के महिशाल पंचायत के डटीयन से पीर मकाम सड़क का चतुवार्षिक अनुरक्षण नहीं हो पाया है। ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना तहत बी० पी० एस० स्कूल से कुरिया टोला सड़क का अनुरक्षण मापदंड अनुसार नहीं हो पाया हैं।ग्रामीण कार्य विभाग बारसोई प्रमंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना तहत पीडब्लयूडी रोड चमार टोली से मीर टोली बरत्ताला तक सड़क की कार्य समाप्ति की तिथि 04/09/2022 थी। आज तक सड़क निर्माण पूर्ण नहीं हुआ न ही विधि सम्मत कार्यवाही पाई। ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल बारसोई अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना तहत बीपीएस स्कूल से कुरिया टोला (मोलनापुर, काली मंदिर) सड़क का अनुरक्षण मापदंड अनुसार नहीं हो पाया है। सड़क की लम्बाई – 1-470कि ० मी ० एकरारनामा एवं अनुरक्षण की राशि – 1,26,55,998/-रु० कार्य प्रारंभ की तिथि – 03-06-2020, कार्य समाप्ति की तिथि -02-06-2021 कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, बारसोई , सड़क का नाम – लगुवा बाँसबाड़ी से सतुआ नदी धार तक सड़क टूट गई है।आवागमन में राहगीरों को कठिनाई हो रही है।अनुरक्षण अवधि में रहने के बावजूद टी01 से गेरुआ,गांजन से विघोरहाट, डकैत पूजा से महेशपुर,कोल्हा इन सडको की स्थिति काफी जर्जर है। इन सड़कों के संवेदकों को डिबार भी किया गया परन्तु अग्रतर कार्रवाही नही हो पायी। चिकनी टोला से सिराज मनी उ० म० वि० सडको का भी जीर्णोधार नही हो पाया है आम जनों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। जो अत्यंत दुखद है। कुल छ संवेदक को वर्ष 2022 में डिबार किया गया था। अग्रतर कार्रवाही नही की गयी। वर्ष 2022 में ही कुछ सडको का डिपिआर भेजा गया था अभी तक स्वीकृत नही हो सका है।पलासी- स्वरूप गंज बंगाल सीमा तक जर्जर सड़क की जीर्णोधार नही हुआ।आबादपुर – धर्मपुर – पलासी- अनुरक्षण गुणवत्ता पूर्ण नही हो पाया। कार्यकारी एजेंसी- कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बारसोई अंतर्गत गौरीपुर से खजुरिया पथ की लम्बाई – 3.000 कि.मी. सड़क काफी जर्जर है। बिहार सरकार की अनुरक्षण नीति तहत आज तक अनुरक्षण नहीं किया गया। दोषियों पर कार्रवाई हुए विभाग के मापदंड के अनुरूप सडक का अनुरक्षण कराया जाय।
