ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को ले ग्रामीणों के बीच डस्टबिन का किया वितरण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 01 महनौर में हर घर कचरा उठाव को लेकर कूड़ादान बाल्टी का वितरण किया गया। पंचायत के मुखिया सागर यादव की अगुवाई में 200 परिवारों के बीच 400 कूडा़दान बाल्टी का वितरण किया गया। जिसको लेकर मुखिया सागर यादव ने लोगों को बाल्टी के उपयोग को लेकर जागरूक किया। बताया हरा बाल्टी में गीला कचरा व नीला बाल्टी में सूखा कचरा रखना है। मौके पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन को लेकर कूड़ादान बाल्टी का वितरण किया गया। बताया सात निश्चय टू के अंतर्गत स्वच्छ गांव समृद्ध बिहार के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एक राशन कार्डधारी को दो बाल्टी का वितरण किया गया। जिसमें आज 400 बाल्टी का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया। बताया कचरा उठाव को लेकर पंचायत में स्वच्छाग्रहियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो प्रतिनियुक्त स्वच्छाग्रही डोर टू डोर पहुंचकर कचरा उठाव करेंगे। साथ ही उस कचरा को कचरा घर में डालकर वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया जाएगा, जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
