November 14, 2026

हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक ढंग से मनाया गया ईद ।

Read Time:1 Minute, 37 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार )

रमज़ान महीने में सभी लोग रोज़ा रखते हैं और पांचों वक्त का नमाज़ पढ़ते हैं और तराबीह का विशेष नमाज़ भी अदा करते हैं। कुरान पाक की तिलावत करते हैं।शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से ईद पर्व मनाया गया।कोशकीपुर ईदगाह में उत्साह के साथ मनाया गया ईद पर्व।एक दूसरे को ईद मुबारक कहते हुए नजर आए लोग एक दूसरे से गले मिलते हुए नज़र आए।क्योंकि पिछले साल के बनिसबत इस साल ज्यादा ही खुशी के साथ मनाया गया।कोशकीपुर ईदगाह में 8: 30बजे ईद की नमाज़ अदा की गई। कोशकीपुर ईदगाह में कई गांव के लोग शामिल होते हैं ।ईद की नमाज़ में नमाजियों ने अहले वतन के लिए दुआ मांगी अमन चैन शान्ति की ।ईद मुबारक कहते हुए पूर्व मुखिया अरशद नूर, पूर्व मुखिया वसीकुर्रहमान , वर्तमान मुखिया इम्तियाज, समाजिक कार्यकर्ता अली रेजा, समाजिक कार्यकर्ता आसिफ उर्फ़ राजा, सैफुद्दीन, फैजान, ईमरान, अब्दुल माजिद,अब्दुल अहद, अब्दुल्लाह,कामिल , आमिर रेजा, तैयब, आगाज़ राही , आसिफ, हाफिज गुफरान, आदि लोग ईद मुबारक कहते हुए नजर आए।

Previous post ईद की नमाज पढ़ गिले शिकवे भुलाकर मिले गले, अमन की दुआ के साथ सजदे में झुके सिर ।
Next post अनुमंडल में अकीदत के साथ मनायी गई ईद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial