November 12, 2026

मनिहारी पैक्स चुनाव में नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित, 4 अध्यक्ष प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस

Read Time:1 Minute, 33 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में पैक्स अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सनत कुमार ने जानकारी दी कि नामांकन वापसी के दिन कुल 4 अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया।बघार पंचायत में सात प्रत्याशियों में से गायत्री देवी और शारदा खातून ने नामांकन वापस लिया। फतेहनगर पंचायत से मनोरंजन मंडल और कुमारपुर पंचायत से पंकज कुमार सिंह ने अपना एक नामांकन पत्र वापस लिया। नाम वापसी के बाद अब कुमारीपुर में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।इसके साथ ही विभिन्न पंचायतों से 7 सदस्य पद के उम्मीदवारों ने भी नामांकन वापस लिया। बीडीओ ने बताया कि बघार, बाघमारा, और मनोहरपुर पंचायतों को अति संवेदनशील तथा कुमारीपुर और फतेहनगर पंचायतों को संवेदनशील घोषित किया गया है। शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

Previous post घरेलू विवाद में युवती ने खाया जहर रैफर
Next post विशेष छापेमारी में एक एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial