April 4, 2026

+2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैदा में वर्ग 3 से वर्ग 8 तक की मूल्यांकन कार्य प्रारंभ-मूल्यांकन कार्य 24 मार्च तक चलेगा : कन्हैया लाल दास

Read Time:3 Minute, 10 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

प्रखंड के रामदयाल +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैदा में वर्ग 3 से वर्ग 8 तक की वार्षिक परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो गया है।+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैदा के प्रधानाध्यापक संकूल संचालक कन्हैया लाल दास एवं संकूल समन्वयक निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि 19 मार्च से 24 मार्च तक संकुल स्तरीय सभी विद्यालय के वर्ग तीन से वर्ग आठ तक का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो गया है।मूल्यांकन कार्य 24 मार्च तक चलेगी। ।+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैदा के प्रधानाध्यापक संकूल संचालक कन्हैया लाल दास एवं संकूल समन्वयक निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर 9 विद्यालय के 2112 छात्राओं की कॉपी का मूल्यांकन कार्य 34 शिक्षकों के द्वारा जारी है। संकुल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंदा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोगांव,प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर, प्राथमिक विद्यालय पुराना सनौली, प्राथमिक विद्यालय बौरा, प्राथमिक विद्यालय बेंकठी, प्राथमिक विद्यालय कांताडीह, प्राथमिक विद्यालय बघेला में हुई वार्षिक परीक्षा 2026 कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया गया। परीक्षा संचालन के बाद संकुल संसाधन केंद्र +2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैदा में मूल्यांकन कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। वर्ग 3 से 8 मूल्यांकन कार्य के मूल्यांकन केंद्र प्रभारी विरेन्द्र कुमार पौद्धार को बनाया गया है। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी विरेन्द्र कुमार पौद्धार ने अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक निर्वाह कर रहे हैं।+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैदा के प्रधानाध्यापक संकूल संचालक कन्हैया लाल दास एवं संकूल समन्वयक निर्मल कुमार मंडल ने बताया कि परीक्षकों के लिए समय-समय पर चाय,नास्ता, भोजन की व्यवस्था किया गया है।

Previous post रमजान के आखिरी जुमे पर कुरसेला में अदा हुई नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
Next post कुरसेला में कोडीन सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial