20 लाख की लागत से बने नाले निर्माण के बाद भी लोग को राहत नहीं, परेशानी।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला नगर पंचायत के इंदिरा ग्राम गांव में 20 लाख की लागत से बने नाले निर्माण का ग्रामीणों के लिए आवागमन का सुविधा बेकार साबित हो रहा है। बता दे की जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क पर सड़क ऊचीकरण कर पीसीसी सड़क और नाला का निर्माण कराया गया था। जिससे कि लोगों की जल जमाव की समस्या से निजान मिल सके। मगर यह नाला ग्रामीणों के लिए फ्लॉप साबित हो गया। नाला जैसे तैसे बना दिया गया ।लेकिन उसका निकास सही ढंग से नहीं होने के कारण अब इस बरसात के पानी का निकासी नहीं हो पाता है। सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो जाता है। वहीं नाले से भी सड़ा हुआ पानी निकलने से सड़क पर जल जमाव की समस्या से आए दिन ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के इंदिराग्राम गांव के वार्ड 9 और वार्ड 10 मे बने नाले की निकासी का रास्ता नहीं होने के कारण सड़क पर लगभग साल-भर पानी का जमाव समस्या बन कर रहा गया है। जिससे पानी काला होकर सड़ भी जाता है । जिससे ग्रामीण वासी को कीचर युक्त सङे पानी के दुर्गंध से काफी परेशानी है। और सङे हुए कीचर युक्त पानी के दुर्गंध से लोगो को कठिनाई हो रही है। जहरीले मच्छर का प्रकोप बढ गया है। जिससे मच्छर जनित रोग बढने की सम्भावना बढ गई है। वही ग्रामीणों ने बताया कि नाला लाखों की लागत से बना दिया गया मगर नाले के पानी का निकास नहीं होने कारण पानी फ्लड होकर लोगों के घरों के सामने नाले से निकलकर पानी सड़क पर जमा हो गया है।और अब तो बारिश की पानी भी घरो में घुस जाता है। वहीं कीचर युक्त गंदा पानी सड़क पर सर जाने के कारण आने जाने में लोगों को कीचर युक्त सड़क से गुजरना पड़ता है। कीचर युक्त सङक से गुजरने के दौरान गिरना ,फिसलना आम बात हो गई है। साथ ही सङे हुए पानी के दुर्गंध से मोहल्ले वासी को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है । तथा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। वही जल जमाव के कारण गंदगी लग गया है जो सड़क पर तैरता नजर आ रहा था। नाले के पानी निकलने से जल जमाव की समस्या से ग्रामीण लोग प्रभावित है । मगर इसके लिए अब तक लापरवाह अधिकारी के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वही बता दें कि 1 साल पूर्व भी बताया गया था कि एस्टीमेट बनाने के लिए बोला गया है । मगर एक साल होने चला मगर आज तक कोई कार्य शुरू हो पाया है। आज भी यहां के लोग इस जलजमाव के समस्या से जूझ रहे हैं मगर कोई देखने वाला नही है।
