July 28, 2026

जनता दरबार में आठ पुराने मामलों में पांच का निष्पादन

Read Time:41 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

शनिवार को मनिहारी के थाना परिसर में भुमि विवाद को लेकर राजस्व पदाधिकारी विवेक आनंद की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। विवेक आनंद ने बताया कि आठ पुराने लंबित मामलों में पांच का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। इसके अलावा छः नये मामले प्रतिवेदित हुए जिसके लिए आगामी शनिवार को सुनवाई पुनः होगी ।इस अवसर पर पीएसआई सद्दाम हुसैन प्रतिनियुक्त थे।

Previous post फतेह बाइकर चोर ग्रुप का सरगना चढ़ा प्राणपुर पुलिस के हत्थे
Next post ऊर्जा विभाग द्वारा शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial