September 24, 2026

जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन,दो एनबीडब्ल्यू वारंटी भेजे गए जेल

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना परिसर में भुमि विवाद से जुड़े मामले में आपसी सहमति से चार मामलों का निपटारा किया गया। छः नये आवेदन प्रतिवेदित हुए और बारह मामले लम्बित रह गए जिसपर अगले तिथि को सुनवाई पुनः की जाएगी।इस अवसर पर सीओ सुश्री निहारिका और अवर निरीक्षक अंजनी कुमार और अंचल सहायक मंटू कुमार मौजूद थे। वहीं मनिहारी थाना प्रभारी पंकज आनंद ने बताया कि दो एनबीडब्ल्यू वारंटी बलदियाबारी निवासी मोहम्मद सरसूल बैठा और नवाबगंज निवासी विकास कुमार मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इस अभियान में अवर निरीक्षक गौतम कुमार, उपेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार और विशाल आनंद शामिल थे।

Previous post आयोजित जनता दरबार में कुल सात मामलों में से दो निष्पादन।
Next post समधी के साथ शराब बेचने के आरोप में 15 लीटर शराब के साथ समधी हुआ गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial