September 6, 2026

जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन

Read Time:44 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के आदर्श थाना परिसर में भुमि संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व पदाधिकारी विवेक आनंद ने बताया कि भुमि संबंधित मामलों में चार मामले प्रतिवेदित हुए जहां एक मामले में तत्काल आपसी सहमति से निपटारा किया गया। वहीं पुराने लंबित मामलों में दो का निष्पादन किया गया।एक पुराने मामले में पुनः नोटिस भेजा जाएगा। इस अवसर पर एएसआई अरुण कुमार मौजूद थे।

Previous post विधान पार्षद ने मंदिर की सफाई कर किया श्रमदान
Next post विभिन्न कांडों में जब्त 127 लीटर शराब को किया नष्ट ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial