September 22, 2026

शक्ति केंद्र की कार्यकारी बैठक हुई आयोजित

Read Time:1 Minute, 19 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार विधानसभा के अंतर्गत नगर दक्षिण मंडल के वार्ड 31 में शक्ति केंद्र प्रमुख मंजय कुमार की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र की कार्यकारी बैठक को आहुत किया गया। जिसमें नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष निलेश कुमार, वार्ड संख्या 31 के प्रभारी सह नगर दक्षिण मंडल के मंत्री मंजू देवी, नीरज कुमार, धीरज कुमार, अमल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यकारी बैठक में वार्ड संख्या 31 के सह प्रमुख के साथ-साथ सभी बूथ के बूथ अध्यक्ष एवं बी एल ए 2 उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष निलेश कुमार ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम विश्वकर्म योजना का चर्चा करते हुए कहा की सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ में इस योजना का लाभ दिलवाने का काम करें और आमजन से चर्चा करें। साथ ही पन्ना प्रमुख एवं बूथ समिति पर भी चर्चा की गई।

Previous post अक्षत कलश कदवा प्रखंड के भर्री गांव पहुंचा कलश के रथ को लेकर निकाली भव्य यात्रा
Next post रेडक्रोस सोसाइटी ने कुष्ठ रोगियों के बीच कम्बल किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial