बाघमारा में किसान गांधी यादव पर हमला,बाल बाल बचे, कट्टा व टोपी बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
गुरुवार की देर शाम थाना क्षेत्र मनिहारी के बाघमारा पंचायत स्थित दुर्गास्थान के समीप गांव के किसान गांधी यादव पर मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति ने एक देशी कट्टा से मारने की कोशिश की जिसमें गांधी यादव बाल बाल बच गये और इसके बाद दोनों हमलावर फरार हो गए।इस सम्बंध में गांधी यादव का कहना है कि एक व्यक्ति को वह पहचानते है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार व सिर पर पहने टोपी बरामद कर हमलावरों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी तेज कर दी।इस घटनाक्रम को लेकर पीड़ीत गांधी यादव ने थाने में आवेदन देकर दिलीप यादव व एक अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कर नयाय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि गांधी यादव गंगा पार स्थित दियरा में अपनी खेती को लेकर आते जाते रहते हैं और मनिहारी के दियरा क्षेत्रों के किसान वर्षों से अपराधियों के निशाने पर रहे। हालांकि बिते दिनों दियरा के अधिकांश अपराधियों को सलाखों में पुलिस द्वारा डाल दिया गया परन्तु कुछ छुटभैये आततायियों पर प्रशासन को कड़ी नजर रखनी पड़ेगी।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
