November 12, 2026

फोकस इंडिया ने नीमा में मोबाइल क्लिनिक की शुरुआत की, मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने किया उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

फोकस इंडिया द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नीमा पंचायत में मोबाइल क्लिनिक प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका, जीप अध्यक्ष रश्मि सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, जीप सदस्य फुलमनी हेंब्रम, मुखिया रामजी यादव, पूर्व मुखिया जाकिर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, अब्दुल मतीन, साजिद, पूर्व प्रत्याशी सिकंदर मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे स्वास्थ्य लाभ के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Previous post अमदाबाद पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को भेजा जेल।
Next post समकालीन छापेमारी अभियान के तहत दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial