September 24, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री के हाथों अग्नि कांड के पीडितों को किया राहत चैक का वितरण

Read Time:1 Minute, 19 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

सोमवार की रात्रि को हुए भीषण अगलगी की घटना से पीड़ित कटिहार प्रखंड अंतर्गत सिरनिया पूरब पंचायत के गोलाघाट गांव के यमुना पासवान पिता स्वर्गीय ललित पासवान तथा कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत मुनीलाल चौक के निकट ललियाही की सोमा देवी पिता नारायण पासवान को सरकारी सहायता राशि के रूप में 11-11हजार रुपए का चेक पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने अंचल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सौंपा। इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी सोनू कुमार भगत प्रखंड विकास पदाधिकारी ,पूर्व प्रखंड प्रमुख राम लखन साह, श्याम चौधरी, बबलू गुप्ता ,जितेंद्र साह,बलराम साह, सुजीत पासवान आदि भाजपा नेताओं के साथ ही अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Previous post रेलवे पुलिस ने लाखो का गांजा सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Next post रेल पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा सम्मेलन हुआ आयोजित, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता – आईजी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial