पूर्व उप मुख्यमंत्री ने ईट सोलिंग पथ का किया उद्घाटन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नगर के वार्ड संख्या 22 अंतर्गत बैगना नहर के पश्चिमी तटबंध पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत साजन भट्टाचार्य के घर से राजेश कुमार मिश्रा के घर तक लगभग 10 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित ईट सोलिंग पथ का सिला पट्ट अनावरण कर उद्घाटन कियाl इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर उषा देवी अग्रवाल ,उप महापौर मंजूर खान, एवं निगम पार्षद प्रतिनिधि विनोद सिंह,के साथ ही भाजपा नेता रतन कुमार सिन्हा,लिट्टू चौधरी, बबलू गुप्ता ,मंसूर सोनी, चंद्रशेखर जायसवाल, बबन झा ,बलराम साह, अजय सिंह, जितेंद्र साह, राजेश झा, गोपाल ठाकुर ,उमेश साह, संतोष भगत, सोनू सिंह, अविनाश चौधरी, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थेl इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने बताया कि पथ के अभाव में इस क्षेत्र की बड़ी आबादी को यातायात में काफी कठिनाई हो रही थी। नहर का तटबंध सिंचाई विभाग के अधीन होने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। लेकिन उनके प्रयास से सड़क निर्माण की बाधाए दूर हुई, फलतः सड़क निर्माण संभव हो पाया। अब नहर किनारे बसे सैकड़ो परिवारों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। ज्ञातव्य है कि बैगना नहर के पूर्वी तटबंध पर भी ईट सोलिंग पथ का निर्माण कराया गया था, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा हो रही है। नहर किनारे बसे अनेक परिवारों ने अपने क्षेत्र में विद्युतीकरण नहीं होने की बात कह इसके अभाव में हो रही कठिनाइयों से पूर्व उप मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए क्षेत्र में शीघ्र विद्युतीकरण की मांग की। पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने तत्क्षण दूरभाष पर विद्युत कार्यपालक अभियंता से बात कर क्षेत्र में अविलंब विद्युतीकरण कार्य प्रारंभ करने को कहा। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में कई योजनाओं का कार्य लगातार चल रहा है। जिसके पूर्ण होने से नगर वासियों को काफी सुविधा सुलभ होगा । उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के प्रति संवेदनशील उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के प्रति लोगों ने आभार प्रकट करते हुए उनकी प्रशंसा की।
