September 20, 2026

राहुल गांधी के दो दिवसीय कोढ़ा दौरे से पुर्व विधायक पुनम को मिली ताकत, कोढ़ा में तीन कार्यक्रमों में रहे शामिल

Read Time:3 Minute, 58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कटिहार के कोढ़ा आगमन से लेकर प्राणपुर से बंगाल की ओर जाने तक का कार्यक्रम और पूर्णिया रंगभूमि मैदान के रैली में कोढा से हजारों की संख्या में उपस्थित होकर सभी ऐतिहासिक रहा। देश की दिशा और दशा बदलने में यह कार्यक्रम निर्णायक होगा। प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि लाखों की संख्या में लोगों ने राहुल गांधी को अपना प्रेम स्नेह और आशीर्वाद दिया है। कहा कि पूर्णिया से बंगाल जाने के क्रम में कोढ़ा होकर जाने का उनका आग्रह राहुल गांधी ने स्वीकार किया। अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में कोढा में राहुल गांधी का रात्रि विश्राम कैंप, कोढा में खिलाड़ियों के साथ संवाद और उनके साथ खेलना, अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ संवाद और उनके तैयारीयों का जायजा लेना कोढ़ा के लिए काफी गर्व की बात है। यह दर्शाता है कि हमारे नेता राहुल गांधी को कोढ़ा से कितना लगाव है। वहीं पूर्व विधायक पूनम पासवान के अगुवाई में कोढा में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया जिससे अभिभूत होकर राहुल गांधी ने पूर्व विधायक पूनम पासवान को भारत जोड़ो न्याय यात्रा रथ पर बुलाकर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। वही कटिहार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रेम राय ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हर वर्ग का समर्थन मिला। स्कूली बच्चे, मोटर वाहन चालक संगठन, रेलवे एम्पलाईज यूनियन, रेलवे कुली भाई, छात्र, नौजवान, महिलाएं, किसान, दलित, आदिवासी वर्ग राहुल गांधी से मिले और अपनी बातों को रखने का काम किया। सहायक थाना के समीप कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का टीशर्ट पहनकर सैकड़ो की संख्या में अपने नेता का स्वागत किया। न्याय का हक मिलने तक भारत को जोड़ने की राहुल गांधी का यह मुहिम जारी रहेगा। यह हिंदुस्तान के उन किसानों और मजदूरों की यात्रा है जिनकी खुशियों को रौंदा जा रहा है एवं दलित, आदिवासियों पिछड़ों की यात्रा है जिनका हक छीना जा रहा है। यह उन युवाओं की यात्रा है जिसे मोदी सरकार के भ्रष्ट सिस्टम ने बेरोजगार बना रखा है। उन महिलाओं की यात्रा है जिनके सम्मान और सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यह महंगाई के खिलाफ यात्रा है । भारतवासियों का यात्रा है जो कटिहार में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक रहा। वही सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई का लोगों ने तिलक लगाकर स्वागत किया।

Previous post सेवानिवृत्ती पर पुलिसकर्मीयों ने समारोह आयोजित कर दफादार को बिदाई दी
Next post किसानों की आय में वृद्धि को चरितार्थ करने वाला बजट है : विधान पार्षद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial