August 28, 2026

राहुल के कार्यक्रम को लेकर पुर्व विधायक पुनम ने स्थलों का जायजा लिया

Read Time:4 Minute, 13 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी के मणिपुर से महाराष्ट्र भाया कोढ़ा कटिहार होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी की सफलता को लेकर आज फलका प्रखंड कांग्रेस की बैठक प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष सह हथवाड़ा पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद साजिद आलम की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कोढ़ा की निवर्तमान विधायक बिहार कांग्रेस की प्रवक्ता पूनम पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कई कमेटियों के सदस्य प्रेम राय मुख्य रूप से मौजूद रहे। कोढा के निवर्तमान विधायक पूनम पासवान ने इस अवसर पर कहा कियह हिंदुस्तान के उन किसानों और मजदूरों की यात्रा है जिनकी खुशियों को रौंदा जा रहा है।ये उन दलित आदिवासियों पिछड़ों की यात्रा है जिनका हक छीना जा रहा है।ये उन युवाओं की यात्रा है जिसे मोदी सरकार के भ्रष्ट सिस्टम ने बेरोजगार बना रखा है। ये उन महिलाओं की यात्रा है जिनके सम्मान और सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यह भारत की यात्रा है, भारतवासियों की यात्रा है।न्याय का हक मिलने तक यात्रा जारी रहेगा। वही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैंपिंग कमेटी एवं रूट कमेटी के सदस्य प्रेम राय ने कहा कि 30 जनवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एक विशाल जनसभा को कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे। सभा के समाप्ति के बाद कटिहार जिले के कोढा प्रखंड में वे रात्रि विश्राम करेंगे। 31 जनवरी को कोढा से बंगाल के लिए वे प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। लोगों में राहुल गांधी के आगमन को लेकर काफी उत्सुकता है और कटिहार से गुजरने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है। राहुल गांधी के रात्रि विश्राम को लेकर कई जगहों को चिन्हित किया गया है। राहुल गांधी की टीम जो जिले में रूट को लेकर भ्रमण कर रही है उनके रजामंदी के बाद ही मार्ग एवं कैंप का निर्णय लिया जाएगा।मौके पर महिलायें बड़ी संख्या में उपस्थित थी।इस अवसर पर कोढा प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सोनू खान, जैकी, शायर शम्स तबरेज सालेहपुरी, मोरसंडा के उप मुखिया शेख सहीरूद्दीन, भरसिया के उप मुखिया मोहम्मद कुड्डूस, शंभू ऋषि, जामुन ऋषि, ताला टुडू, इंदु देवी, अमीना खातून, रुखसाना बेगम, बाजिया देवी, आशिकी सोरेन, धीरेंद्र यादव, सौरभ चंद्रवंशी, जयप्रकाश यादव, जुल्मी यादव, कुणाल मौर्य, रितेश यादव, नबीर आलम, मोहम्मद अकरम, अलकमा आलम, मोहम्मद आमिर, हलीम राय, मौलाना शाहनवाज, राजू साह, मोहम्मद रोजीद, शाहिद सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Previous post जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने को लेकर जदयू ने की बैठक
Next post हनुमान मंदिर में शुरू हुआ अखंड हरिनाम संकीर्तन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial