November 10, 2026

हत्या के प्रयास के तीन आरोपी समेत चार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

Read Time:2 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के एसडीपीओ विनोद कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामलों में तीन आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति को शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांड संख्या 177/25 के आरोपी छीट बौलिया निवासी शेख राजा, कांड संख्या 147/25 के आरोपी केवाला सीज निवासी अजित पंडित, तथा कांड संख्या 84/25 के आरोपी पटनी नारायणपुर निवासी मोहम्मद जाबिर को पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया। तीनों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन आरोप है।वहीं नगर के फारम टोला निवासी बंटी कुमार को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसमें 190 एमएल शराब पीने की पुष्टि हुई। इस मामले में कांड संख्या 185/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर रामबहादुर शर्मा, रामरतन कुमार, डायल 112 की टीम समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।मनिहारी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Previous post बड़ा बाजार में खाद्य आयोग के अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।
Next post जनता दरबार में छः मामलों का निपटारा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial