July 27, 2026

बच्चों का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 22 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

वर्ल्ड साइट डे के मौके पर लायंस क्लब कटिहार द्वारा, कटिहार लायंस हॉस्पिटल अंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के सहयोग से जय माला शिक्षा निकेतन मे बच्चों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर मे हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर सह पूर्व अध्यक्ष लायन पंकज पूर्वे ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लोग जानकारी के अभाव मे तथा समय पर जांच नही करने के कारण नेत्र ज्योति खो देते हैँ। अध्यक्ष लायन नरेश साह ने शिविर मे उपस्थित बच्चों को समझाते हुए कहा कि यदि क्लास मे बोर्ड पर लिखे शब्द पढ़ने मे दिक्कत महसुस् हो तो तुरंत चिकित्सक से मिलकर अपनी आँखों की जांच कराएं। लायन पूर्वे ने कहा कि आज पूरे बिहार मे अलग अलग जगहों पर लायंस क्लब द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने कहा कि इस शिविर मे स्कूल के लगभग 120 बच्चों के आँखों की निःशुल्क जांच की गई। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को पावर का चश्मा लगेगा उसे संस्था द्वारा निःशुल्क मुहैया कराया जायेगा। शिविर मे उपस्थित लायन ज्योत्स्ना साह ने कहा कि जल्द ही अन्य स्कूल मे भी ऐसे कार्यक्रम नेत्र बच्चों की नेत्र जांच की जाएगी। शिविर भी नेत्र विशेषज्ञ अंजन कुमार के द्वारा जांच कराई गई। समाजसेवी नीलू गुप्ता का सहयोग सराहनीय रहा। मौके पर स्कूल के निदेशक सुशील कुमार सुमन ने क्लब सदस्यों को साधुवाद दिया।स्नेहा कुमारी के साथ कुंदन की भूमिका भी शिविर संचालन मे रही।

Previous post नगर निगम में सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक आयोजित ।
Next post राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का दोबारा जिलाध्यक्ष बने मो सगीर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बने मो सगीर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial