May 25, 2026

एक दिवसीय जलसा का तालिमी,व, तबलीगी कान्फ्रेंस आयोजन।

Read Time:2 Minute, 50 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत केवाला चौंक समीप में एक दिवसीय जलसा का आयोजन किया गया। जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना डाक्टर सैयद मेराज रब्बानी, ने कहा कि आज मुसलमान अल्लाह और उनके नबी को भूल गए है इस लिए परेशानी में मुबतला रहते है। अपना जीवन सच्चाई और ईमानदारी पूर्वक गुज़ार कर समाज में मिसाल कायम करें। डाक्टर मौलाना अब्दुल गफ्फार शलफी, मौलाना इरशाद आलम, चतुर्वेदी,मुफ्तीअनवर हुसैन, मौलाना समसुल हक, एवं मनीरूल हक, ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे दिलों में ना अल्लाह का खौफ रहा और ना पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की मुहब्बत रही। जब दोनों चीज बंदों के दिलों में रहे तो वह बंदा दोनो जहां में कामयाब है। अगर यह दोनों चीज जिसके पास मौजूद नहीं है,वह हर वक़्त परेशान रहा करता है। उन्होंने कहा कि आज की इस दौर में हर माता-पिता को चाहिए के अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी दोनों तालीम दिलवाने की जरूरत है क्योंकि तालीम के बगैर जिंदगी अधूरी है। जब इल्म रहेगा तो वह शख्स हमेशा अच्छा काम करता हुआ नजर आएगा। तालीम पाने के बाद ही ईंशान एक अच्छे और बुराई का पहचान कर सकते हैं। जिससे एक दूसरे लोगों को अच्छे राह दिखा सकते हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव तोकीर आलम, वार्ड पार्षद मौहम्मद अमिजुद, मुखिया प्रतिनिधि तारिक अनवर, रजिउल करीम,ईरसाद अली, नजरुल हक, दुलाल वार्ड सदस्य, इस्माइल, अब्दुल बारिक, उस्मान गनी पुर्व सरपंच प्रतिनिधि नुरुल हक, अब्दुल मतीन ,हज़रत अली हिरा ठाकुर,जिलापरिषद् सदस्य सैयदुन निशा ने प्रेस वार्ता में बताया ने कहा कि ऐसे जलसो से समाज में तब्दीली आवश्यक होती है. उन्होंने जलसे के सभी सदस्यों को कामयाब बनाने के लिए मुबारकबाद दी. और इस औसरपर ढेरों उलमाए कराम के साथ पंचायत के विभिन्न गांव के लोग मौजूद थे।

Previous post अपराध नियंत्रण को ले दियारा क्षेत्रों का दौरा
Next post ई- केवाईसी नहीं रहने पर बंद हो सकती है गैस सब्सिडी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial