गोगाबील कम्यूनिटी रिजर्व और कंजर्वेशन कमिटी ने वार्षिक कैलेंडर जारी किया
पक्षियां किसी सरहद की पाबंदी में नही रह सकती : गर्ग
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के सुरापार स्थित गोगाबील झील परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक कैलेंडर जारी किया। पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरुक करने के साथ पक्षियों के प्रति प्रेम भाव का संकल्प लिया।इस मौक़े पर पक्षी विशेषज्ञ डॉ राजअमन सिंह ने कहा कि गोगा बिल कंजर्वेशन कमिटी एवं गोगाबील झील कम्युनिटी रिजर्व कमेटी के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से 2024 का कैलेंडर का अनावरण किया गया। लोगों को पक्षी प्रेम जागृत करने एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर हमलोग 2018 से ही स्थानीय एवं आये विदेशी वर्ड्स का कैलेंडर निर्गत करते है। गोगाबील झील में सरकारी जमीन मात्र 74 एकड़ थी जो अपर्याप्त थी। स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जमीन उपलब्ध करा कर गोगा झील को सरकारी तौर पर कम्युनिटी रिजर्व घोषित करवाया। अब इस झील को सरकारी तौर पर विकसित करने में कोई बाधा नहीं है।इस अवसर पर डॉ पी.सी.दास, अजीत गर्ग, सचिव एस के यादव, सरपंच गोला सिंह सहित पक्षी प्रेमी मौजूद थे।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
