April 15, 2026

आग लगने से लाखों का सामान जला, मुआवजा देने की मांग ।

Read Time:1 Minute, 19 Second

बारसोई प्रखंड के शिकारपुर पंचायत स्थित मदरसा टोला ग्राम में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग जाने से दो परिवार के 9 गाय समेत बछड़े एवं बकरी आग में जल गया। आग इतनी भयानक थी कि स्थानीय ग्रामीणों को आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।घटना की सूचना सिओ को दी गई सिओ अमर कुमार राय ने तुरंत घटनास्थल पर हल्का कर्मचारी को भेजकर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा।इस संबंध में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम जानकारी देते हुए बताया कि आग इतनी भयानक थी जिसमें पीड़ित टुनटूनी खातून, मोहम्मद मिथुन के लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गए हैं। घर के सामान सहित अनाज बर्तन भी आगे के भेंट चर चुके। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी ने बताया कि हल्का कर्मचारी द्वारा जांच रिपोर्ट आते ही पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

Previous post दिल्ली के जेएनयू में चलता है “सेक्स स्कैंडल” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने दिया विवादित बयान ।
Next post स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने काटे कैक, दिया बधाई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial