रेलवे मैदान में चतुर्थ जिला रैली का भव्य शुभारंभ।स्काउट-गाइड्स दिखा रहे हैं अपनी प्रतिभा।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेलवे प्रभार संस्थान के प्रांगण में 16 मई से 19 मई तक चलने वाली चतुर्थ जिला रैली का शुभारंभ शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने विधिवत रूप से किया। उद्घाटन समारोह के दौरान स्काउट, गाइड एवं कब-बुलबुल के प्रतिभागियों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। रैली के दौरान कुल 8 शिविर लगाए गए हैं।जहां 120 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स लगातार तीन दिनों तक रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। आयोजित कार्यक्रम के संबंध में कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि हर संध्या 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं 18 मई को विशेष कैंप फायर कार्यक्रम का आयोजन होगा। वही रैली का समापन 19 मई को किया जाएगा। यह कार्यक्रम हर वर्ष रेलवे स्काउट एंड गाइड संगठन द्वारा आयोजित किया जाता है, जो युवाओं में नेतृत्व, सेवा और अनुशासन की भावना विकसित करता है। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार मिश्रा, आलोक कुमार, सामत पावल, अभिषेक कुमार, जयप्रकाश, कुमार सिंह, शिवप्रसाद राय, सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार राम, रोहित, नैना कुमारी, निभा कुमारी, बुलबुली, अन्नपूर्णा, दीपक कुमार, तनवीर आलम, अंकित कुमार, सुजीत कुमार, महावीर, अमित कुमार, चंचल कुमार, सोनू, मनीष सहित कई अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीपीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता, एसीएम जितेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
