November 12, 2026

बौलिया पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में घोर अनियमितता

Read Time:2 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सोमवार को समाज कल्याण मंत्री द्वारा नगर के दो केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके बावजूद पंचायतों में विभागीय निर्देशों का पालन नही हो रहा है। मामला बौलिया पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 121 का है जहां सेविका सजदा खातून मंगलवार को संबंधित एल एस को बिना सूचना दिए अनुपस्थित पाई गई। केंद्र पर 15 बच्चे पाए गए और 11 बजे तक खाना नही बना था। यहां तक की केंद्र संख्या 120में समय पर हाजिरी नही बनाई गई।केंद्र संख्या 122 पर गैस रिफिलिंग नही होने के कारण सेविका द्वारा लकड़ी जलाकर खाना बनाते पाया गया।इस केंद्र के किरायेदार शौकत अली ने कहा की दो वर्षों से किराया नही मिला है। कहा की मकान खाली करने का आवेदन देना पड़ेगा। वही सेविका माधुरी देवी ने बताया की गैस रिफिलिंग का पैसा पोषाहार के खाता में बिते दो महीने से विभाग द्वारा नही दिया गया।समाज कल्याण मंत्री द्वारा निरीक्षण के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितताओं की यह स्थिति चिंताजनक है। मंत्री उठाये गये ऐसे कदमों से आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति में सुधार आ सकता है और बच्चों को बेहतर सेवाएं प्राप्त हो सकती हैं।एल एस कामिनी कौशल से पुछने पर बताया कि सेविका की अनुपस्थिति की जानकारी नही है, जांच कर वृस्तित रिपोर्ट की जाएगी।

Previous post अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर ज्ञापन सौंपा
Next post प्रखंड के दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial