जिन्दा कारतूस एवं लोडेड पिस्टल के साथ आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के रोशना थाना के अध्यक्ष मासूम कुमारी के द्वारा बताया गया कि बीते बृहस्पतिवार के संध्या में संध्यागस्ती के दौरान लाभा चेक पोस्ट के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर एक स्कार्पियो को रोशना थाना पुलिस के द्वारा सक पर गहनता से जांच किया गया तो अपराधी के द्वारा जांघ से दबाए सीट के बीचोंबीच रखा एक जिन्दा कारतूस और एक लोडेड पिस्टल के साथ अपराधी मोहम्मद नैयर आलम पिता सरीयद हुसैन साकिन महुअर थाना मनिहारी, मोहम्मद ताहिर पिता मोहम्मद कलीमुद्दीन साकिन चिकनी टोला थाना प्राणपुर, मोहम्मद सनाउल पिता नूरुल हक, मोहम्मद ओबेदूर पिता ऐनुवाहक , मोहम्मद सेजाउल पिता अबुदालीम सभी साकिन पंचवरगा और मोहम्मद करीम पिता मोहम्मद जमीर साकिन कासतहाबर सभी थाना मनसाही जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार किया गया । जिसमें पुछताछ के दौरान बताया जाता है कि, सभी अपराधियों के द्वारा कहीं लूट का योजना बना रहे थे, वहीं रोशना पुलिस के द्वारा सभी छः अपराधीयों को गिरफ्तार कर तथा कागजी प्रक्रिया पूरी कर कटिहार जेल भेज दिया गया, इस मौके पर रोशना थाना में पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी, अजय कुमार पासवान एवं गोपाल राम के साथ सभी पुलिस बल मौजूद थे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
