August 26, 2026

मनिहारी में असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त की हनुमान प्रतिमा, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मार्ग एवं रेलवे ट्रैक को घंटों किया जाम।

Read Time:3 Minute, 22 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

थाना क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत में मंगलवार की रात कुछ उपद्रवियों द्वारा जगवाटी वार्ड संख्या 8 तथा महियारपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान की प्रतिमा विखंडित कर दी गई जिसके बाद आसपास के सैंकड़ों हिंदू परिवार आक्रोशित हो गए और मनिहारी कटिहार मुख्य मार्ग एवं रेलवे ट्रैक को घंटों जाम कर आगजनी एवं हो हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही मनिहारी प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित जनता को साफ शांत किया एवं दोनो मंदिरों के आसपास के लोगों को बुलाकर एक कमिटी का निर्माण कराया ताकि मंदिर की देखरेख की जा सके।दोपहर के एक बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के आश्वासन पर सड़क मार्ग तथा दिन के तीन बजे तक रेलवे ट्रैक के जाम को खुलवाने में प्रशासन सफल रही ।वही रेलवे ट्रैक को जाम करने से मनिहारी से कटिहार जाने वाली ट्रेन संख्या 07535 जो की 12:50 बजे दिन में अपने निर्धारित समय से खुलती है को प्रदर्शनकारियों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने से करीब 4 घंटे ट्रेन मनिहारी रेलवे स्टेशन पर ही रुकी रही। वही घंटे रेलवे ट्रैक जाम रहने से आरपीएफ के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर दिलीप कुमार शर्मा, जीआरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार, मनिहारी जीआरपीएफ एव आरपीएफ थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे कर मामले को समझा। मौके पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, बीडीओ रणधीर कुमार, पीआरओ सोनू गुप्ता,प्रभारी डीएसपी शैलेश प्रीतम,थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ,अपर थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एस आई उमेश चंद्र पांडे,एसआई सद्दाम हुसैन, अंजनी कुमार, अरुण कुमार, मनोहरपुर मुखिया प्रतिनिधि ललन यादव, आताउर रहमान सहित समाज के बुद्धजीवी लोग मौजूद रहे।वही इस घटना को लेकर मनिहारी के प्रभारी डीएसपी शैलेश प्रीतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे है।जिस किसी भी असामाजिक तत्व के द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है उन्हे बख्शा नहीं जाएगा और उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। कहा कि मनिहारी की जनता से अनुरोध करता हूं की आपसी सौहार्द बना कर रखे ,किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें ,जल्द हीं दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Previous post पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार के द्वारा भारत रत्न दिए जाने का फैसला अत्यंत ही हर्ष का विषय है : मनोज राय
Next post राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ समारोह का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial