September 14, 2026

वनवासी कल्याण आश्रम छात्रावास में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Read Time:2 Minute, 1 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार )

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन नमो कटिहार द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कटिहार के द्वारा शशि डालमिया वनवासी कल्याण आश्रम छात्रावास में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर एस भानु, डॉक्टर राजीव जायसवाल, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शशी किरण,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ के उपस्थिति में सैकड़ो ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन नमो के द्वारा आज कटिहार शहर में पंचायत भवन सिरसा सामुदायिक भवन गौशाला चौक एवं टीवी टावर कटिहार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक आलोक शशि डालमिया बनवासी कल्याण आश्रम छात्रावास की अध्यक्ष छाया तिवारी, बब्बन झा,गोविंद शर्मा, अवधेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय दास, संतोष पोद्दार, श्याम नारायण पोद्दार, राजीव, दिवाकर कुमार,पंचायत के मुखिया मनोज हसदा, उप सरपंच संतोष कुमार, सोनू कुमार, मालती कुमारी, शीला उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Previous post पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कोढ़ा विधानसभा का किया भ्रमण ।
Next post स्वच्छता के प्रति जागरूक करने मुखिया ने महिला व पुरूषों का धुलवाया हाथ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial