November 11, 2026

अनुमण्डलीय अस्पताल बारसोई मे एमडीए कार्यक्रम का स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा खाकर किया शुभारंभ।

Read Time:2 Minute, 1 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एमडीए स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा का सेवन कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष डॉ एम ए उस्मानी ने कहा कि लोगों को फाइलेरिया बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को घर घर पहुँच कर फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी एवं एल्बेंडाजोल का सेवन करवाने की शुरुआत की गई है। सरकार द्वारा सभी जिलों के सभी लोगों को फाइलेरिया बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए दवा का सेवन करना सुनिश्चित करने हेतु इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। आगे उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 02 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को घर-घर पहुँचकर फाइलेरिया सुरक्षा का दवाई खिलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों को फाइलेरिया सुरक्षा की दवा नहीं खिलाई जाएगी। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरन, शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार , बीसीएम राजीव कुमार, डेंटिस्ट विनीता, कॉउंसलर ज्योति कुमारी सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post भव्य कलश शोभायात्रा निकाल किया गया यज्ञ का श्रीगणेश
Next post माघी पूर्णिमा का लेकर त्रिमोहिनी घाट की तैयारियां जोरों पर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial