November 12, 2026

महियारपुर स्टेशन रोड पर होम्योपैथिक क्लिनिक का शुभारंभ, गरीब मरीजों को मिलेगा सस्ता उपचार

Read Time:1 Minute, 53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के महियारपुर स्टेशन रोड पर होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं के लिए एक नए क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रखंड प्रमुख अनीता देवी और जिला परिषद सदस्य सुमति देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लिनिक का उद्घाटन किया।इस क्लिनिक की स्थापना डॉ. अंगुरी बेगम द्वारा की गई है, जिन्होंने महर्षि मेही होम्योपैथी कॉलेज, कटिहार से शिक्षा प्राप्त की है। उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. अंगुरी बेगम ने कहा कि यह क्लिनिक गरीब और ग्रामीण मरीजों को कम शुल्क में बेहतर उपचार प्रदान करेगा। उन्होंने सेवा भाव से लोगों की मदद करने और विभिन्न बीमारियों का इलाज सुलभ कराने का संकल्प लिया।समारोह में उपस्थित डॉ. सगीर अहमद, प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह, मो. मशुद, समिति सदस्य संजय मंडल, कुंदन पासवान और पशुपति यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने क्लिनिक के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब स्थानीय स्तर पर कम खर्च में होम्योपैथिक इलाज उपलब्ध होगा, जिससे दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Previous post मनिहारी में 7 से 11 जनवरी तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Next post पैक्स अध्यक्ष ने मंत्री लेशी सिंह का किया स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial