नौका बिहार के बहाने आपराधिक मुआयना पर मनिहारी पहुंचे आईजी लांडे, क्षेत्र में हड़कंप
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बुधवार को पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप लांडे अचानक सड़क मार्ग से मनिहारी के केवाला पंचायत पहुंचकर नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गोगाबील और तेलडंगा का दौरा किया और ओलीपुर वापस लौटे। इस अप्रत्याशित दौरे ने क्षेत्र में कई चर्चाओं को जन्म दिया है। समझा जा रहा है कि लांडे का इस तरह सुदूरवर्ती और भूगोलिक रूप से दुर्गम क्षेत्रों का मुआयना, क्षेत्र में सक्रिय सफेदपोश अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने की कवायद हो सकती है।लांडे के क्षेत्र भ्रमण के बाद नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर उनके इस दौरे को लेकर लोगों में कई कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, अनुमंडल के पुलिस महकमे के अधिकारी इस दौरे को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। पिछले हफ्ते से इलाके में अपराधियों की गतिविधियों में कमी देखी गई है। कई कुटीर अपराध में संलिप्त अपराधी और उनके सहयोगी चौक-चौराहों से नदारद हैं। लांडे के लगातार क्षेत्रीय दौरे ने जहां किसान गदगद है, वहीं उनके दबाव से अपराधियों में खलबली मची हुई है।किसानों के फसल पर जबरन कब्जा जमाने वाले अपराधी अब अपने कुकर्मों के लिए परमात्मा को याद कर रहे हैं। लांडे के इस दौरे ने इलाके में शांति का माहौल जरूर बनाया है, लेकिन भविष्य में लांडे साहब किस प्रकार के कदम उठाएंगे, यह अभी अनुमान लगाना मुश्किल है। आईजी लांडे के वापसी पर एडीशनल एसपी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार सहित अन्य पुलिस बल अनुमंडल परिसर में मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
