August 26, 2026

आजमपुर गोला स्थित गंगा किनारे सफेद बालू का अवैध खनन जारी, विभागीय अधिकारी बेखबर

Read Time:1 Minute, 47 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

नगर पंचायत मनिहारी स्थित आजमपुर गोला के गंगा किनारे बिहार सरकार, रेलवे व निजी रैयतों के भूमि से माफिया द्वारा सफेद बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। प्रत्येक दिन सैकड़ो ट्रैक्टरों से सफेद बालों की ढुलाई कर क्षेत्र के भिन्न-भिन्न जगहों में बेचा जा रहा है। विभागीय अधिकारी जानकारी के बावजूद चुप्पी साधे रहते हैं। दर्जनों नगर वासियों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि इसमें कटाई व ढुलाई बच्चों के द्वारा भी कराया जा रहा है। मनिहारी के गंगा तटों का इलाका हमेशा से बाढ़ से प्रभावित रहा है और बालू खनन कर नदी के मुख्य धारा को प्रभावित करने के साथ-साथ पर्यावरण पर भी गहरा असर पड़ रहा है। इन माफियाओं पर अंचल और खनन व पुलिस विभाग भी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। खनन अधिकारी भी ध्वनि मत से सूचनाएं प्राप्त होने की बाद भी कारवाई नहीं करते हैं । सुबे के मुखिया नीतीश कुमार ने ऐसे अवैध खनन करने वाले आततायियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए पहले ही अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं परंतु उसका पालन होता नहीं दिख रहा है। फिलहाल माफिया गंगा किनारे भूमि का सीना चीर मालामाल हो रहे हैं ।

Previous post मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत मिनी बस खरीदारी करने पर सरकार पांच लाख आर्थिक अनुदान राशि देगें- डी टी ओ
Next post बेहतर स्वास्थ्य की बुनियाद है स्तनपान नवजात शिशु को छः माह तक केवल स्तनपान जरूरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial