November 10, 2026

कदवा प्रखंड मुख्यालय के आसपास अवैध रूप से खनन कार्य धड़ल्ले से जारी

Read Time:2 Minute, 19 Second

मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई हो: सुमंत सिंह।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कदवा प्रखंड मुख्यालय के आसपास अवैध रूप से खनन कार्य धड़ल्ले से जारी है। जिसके कारण आसपास के लोगों में काफी आक्रोश गहराते जा रहा है। भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने कहा कदवा प्रखंड प्रमुख मुख्यालय के आसपास के गांव में अवैध रूप से खनन कार्य यानि मिट्टी कटाई कार्य जारी है। जिसके कारण किसानों को खेती करने योग्य भूमि नहीं रह जाता है। कटाई की गयी जमीन गड्ढा नुमा हो जाने के कारण बरसात के मौसम में भी गड्ढे में जल जमाव हो जाने के कारण कई प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने कदवा प्रखंड मुख्यालय के आसपास हो रही अवैध रूप से मिट्टी कटाई की सूचना टेलीफोन के द्वारा खनन विभाग को दिया गया। खनन विभाग ने संज्ञान लेते हुए कदवा थाने को दूरभाष से इसकी सूचना देते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। खनन विभाग के निर्देश पर मौके पर पुलिस तो जरूर पहुंची, लेकिन उचित कार्रवाई अभी तक नहीं होने के कारण लोगों में रोष गहराते जा रहा है। पूर्व मुखिया सुमंत सिंह का कहना है कि खनन विभाग के पदाधिकारी के दूरभाष पर कदवा पुलिस ने मिट्टी कटाई स्थल पर पहुंचकर जेसीबी एवं ट्रैक्टर वाले को भगा दिया और किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व मुखिया सुमंत सिंह ने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Previous post उ.उच्च माध्यमिक विद्यालय चौकी में संजीव कुमार राय ने प्रधानाध्यापक के रूप में किया योगदान
Next post भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने इफ्तेखार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial