November 12, 2026

आनन्दी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कदवा में छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है

Read Time:12 Minute, 56 Second

विधालय परिसर का साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं :शोभा कुमारी

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत सनौली पूर्णिया मुख्य सड़क के किनारे कदवा गांव में आनंदी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अवस्थित है।आनन्दी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कदवा के शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्राचार्य को काफी सहयोग कर रहे हैं।इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। इस विद्यालय में छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित होकर विद्यालय आते हैं और विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए पठन-पाठन में दिलचस्पी रखते हैं। जिले के कदवा प्रखंड के कदवा पंचायत अंतर्गत आनन्दी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्या शोभा कुमारी ने बताया कि विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित होकर विद्यालय में नए-नए छात्र-छात्राओं का नामांकन कार्य किया जा रहा है। प्राचार्या शोभा कुमारी ने बताया कि ने कहा कि विद्यालय में अभी ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करने का काम तेजी से किया जा रहा है।सरकार के निर्देश के आलोक में विद्यालय में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का पुनः नए सिरे से नामांकन होगा। नामांकन कार्य के निष्पादन में विद्यालय के शिक्षक वर्ग 1 से 5 के शिक्षक सरोज कुमार रजक, पूनम कुमारी, कुमार अनंत, भारती कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, शमा प्रवीण, मुस्कान प्रवीण, सरिता देवी, सरिता कुमारी, आरती कुमारी, वर्ग 6 से 8 के शिक्षक उमेश प्रसाद शाह, अशोक कुमार, पंकज कुमार, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, वर्ग 9 से 10 के शिक्षक अख्तर हुसैन, प्रहलाद कुमार, मोहम्मद मोतिउर रहमान, विवेकानंदः अंजली कुमारी, वर्ग 11 से 12 के शिक्षक सुमित रंजन,विशुद्धानंद शिवसागर, चंदन कुमार, प्रीति कुमारी, पिंकी कुमारी ने कार्य को अमली जामा देने में लगे हुए हैं।कार्य पुरा कर लिया गया है। प्राचार्या शोभा कुमारी ने बताया कि सरकार के निर्देश की आलोक में ई-शिक्षा पोर्टल पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का नाम लोड किया जाएगा। इस सिलसिले में दस्तावेजीकरण शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा तीव्र गति से किया जा रहा है। आनन्दी आनन्दी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कदवा कार्यालय में शिक्षकों का गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्या शोभा कुमारी ने किया। प्राचार्या शोभा कुमारी ने कहा कि विद्यालय में नामांकन कार्य प्रारंभ हो गया है। नामांकन कार्य में सभी शिक्षक अपने-अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करेंगे। नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राएं के साथ-साथ अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, सहयोग करेंगे। प्राचार्या शोभा कुमारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन करना सुनिश्चित करेंगे।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखेंगे। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्या शोभा कुमारी ने कहा कि विधालय के 2 एकड 56 डिसमल जमीन पर 20कमरे का भवन है। प्राचार्या शोभा कुमारी ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन कर छात्र-छात्राओं में वर्ग एक में 43 वर्ग 2 22 47 वर्ग 3 39 वर्ग 4 59 वर्ग 571 वर्ग 678 वर्ग 7 104 वर्ग 8 120 वर्ग 9 150 वर्ग 10 73 वर्ग 11 64 वर्ग 12 42 टोटल 901 छात्र-छात्राएं का नाम विद्यालय में नामांकित है। प्राचार्या शोभा कुमारी ने कहा कि विद्यालय में विधिवत बिजली कनेक्शन लिया गया है। विद्यालय के सभी कमरों में लाइट एवं बिजली पंखा लगाया। जिसके कारण गर्मी के मौसम में छात्र-छात्राओं को गर्मी से राहत मिल सके और पठन-पाठन में परेशानी ना हो सके। विद्यालय के सभी कक्षा में नये फर्नीचर,बैंच,डेक्स की व्यवस्था किया है।हर वर्ग के ब्लैक बोर्ड का कालीकरण एवं साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। प्राचार्या शोभा कुमारी ने हाउसकीपर के द्वारा विद्यालय परिसर एवं शौचालय का साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। कार्यालय संचालन के लिए फर्नीचर, अलमीरा, कुर्सी, टेबल की व्यवस्था की गई है। प्राचार्या शोभा कुमारी ने कहा कि विद्यालय में 901 बच्चे का नामांकन है।95 % छात्र – छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर रूटिंग के अनुसार पठन-पाठन कर रहे हैं। पिछले दिनों विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए थे। जिन छात्रों की उपस्थिति अव्वल रही तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया था। विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिससे छात्र-छात्राएं काफी खुश हुये। इसका प्रभाव सकारात्मक विद्यालय में पडा़ और बच्चों के उपस्थिति में बढ़ रहा है। अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने की दिशा में रुचि रखते हैं। शिक्षक का सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बन गया है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक वर्ग वार करते हैं। जिसके कारण विद्यालय में नियमित रूप से 95 % छात्राएं पठन-पाठन करने के लिए आते हैं। विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सरकारी नियम का पालन करते हुए स-समय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय रूटिंग का पालन अक्षरसः करते हैं। सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन नियमित रूप से कर रहे हैं। प्राचार्या शोभा कुमारी ने बताया कि आनन्दी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कदवा की स्थापना 1957 में हुई है। विद्यालय परिसर में आठ कमरे का भवन का निर्माण प्रत्येक वर्ग में नियमित रूप से बैठकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में बिजली कनेक्शन लेकर प्रत्येक कमरे में लाइट एवं बिजली पंखा की व्यवस्था की गई। विद्यालय परिसर में आधार सेंटर की स्थापना की ताकि आसपास के विद्यालय के छात्राएं आधार बना सके। विद्यालय में 1 वर्ष के लिए उत्प्रेरण केंद्र की स्थापना कर स कुशल संचालन की गई।विद्यालय परिसर में बीआरसी भवन, ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण करायी गयी है। विद्यालय में चाहार दिवारी के साथ-साथ में गेट का निर्माण कराया गई है। विद्यालय में शौचालय का निर्माण कराया गया है। विद्यालय भवन का सौंदरीकरण किया गया है। 2018 में यह विद्यालय मध्य विद्यालय से उत्क्रमित होकर माध्यमिक उच्च विद्यालय बन गई है। विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या बढ़ाई गई। विद्यालय के सभी वर्ग के छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय में छात्राओं के लिए पीने के पानी के लिए फ्रीजर लगाई गई है। मोटर पंप,पानी टंकी एवं नल की व्यवस्था की गई है। विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा के लिए आईसीटीसी लैब की स्थापना कर नियमित रूप से छात्राओं को समय सारणी के अनुसार कंप्यूटर शिक्षा दी जा रहा है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास भी चलाई जा रही है। प्राचार्य शोभा कुमारी ने कहा कि अगर विद्यालय परिसर में मिटटी भराई कर सीमेंट का रंगीन ईट से सोलिग कर दिया जाता, तो विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बरसात के मौसम में कठिनाई नहीं होगी। विद्यालय में भवन की आवश्यकता है। विद्यालय भवन का सौंदरीकरण आवश्यक है। विद्यालय में प्राचार्या कक्ष होनी चाहिए। विद्यालय में सहेली कक्षा के साथ-साथ साइकिल स्टैंड, मुत्रालय, शौचालय, समरसेबल पंप,पर्याप्त फर्नीचर, पर्याप्त बिजली पंखा, पुस्तकालय कक्ष, प्रयोगशाला की व्यवस्था हो जाती तो विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलती। गोष्ठी में शिक्षक वर्ग 1 से 5 के शिक्षक सरोज कुमार रजक, पूनम कुमारी, कुमार अनंत, भारती कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, शमा प्रवीण, मुस्कान प्रवीण, सरिता देवी, सरिता कुमारी, आरती कुमारी, वर्ग 6 से 8 के शिक्षक उमेश प्रसाद शाह, अशोक कुमार, पंकज कुमार, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, वर्ग 9 से 10 के शिक्षक अख्तर हुसैन, प्रहलाद कुमार, मोहम्मद मोतिउर रहमान, विवेकानंदः अंजली कुमारी, वर्ग 11 से 12 के शिक्षक सुमित रंजन,विशुद्धानंद शिवसागर, चंदन कुमार, प्रीति कुमारी, पिंकी कुमारी ने भाग लेकर अपना-अपना विचार प्रकट किया।

Previous post बारसोई नपं के स्ट्रीट लाइट योजना में अनियमितता को लेकर वार्ड पार्षद आशा देवी ने किया जांच का मांग।
Next post अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर ज्ञापन सौंपा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial