May 31, 2026

बाजिदपुर में पैसे लेनदेन के विवाद में एक युवक को हाथ पैर बांधकर अर्धनग्न अवस्था फैंका।

Read Time:1 Minute, 53 Second

कटिहार जिला अन्तर्गत आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजितपुर गांव में पैसे लेनदेन के विवाद में एक युवक को हाथ पैर बांधकर अर्धनग्न अवस्था में खेत में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है। बारसोई प्रखंड क्षेत्र के चापाखोर पंचायत अंतर्गत बाजितपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में एक युवक मिला। जिसके दोनों हाथ पैर बांध दिए गए थे और अर्धनग्न अवस्था में वह बंधा हुआ था। जिसे परिजन के द्वारा युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में युवक 22 वर्षीय मो कौसर की पत्नी सबनुर खातून ने बताया कि गुरुवार की रात 8 बजे उनके पति दादा के यहां जाने की बात कह कर निकले थे। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनके पति वापस नहीं लौटे। जिसकी खोजबीन करने के लिए घर के अन्य सदस्य निकल गए। काफी खोजबीन करने के बाद देर रात महानंदा नदी के किनारे सुनसान जगह पर उनके पति अर्धनग्न अवस्था में बंधा हुआ पाया गया। घटना के कारण के बारे में पूछने पर पीड़ित युवक की पत्नी ने बताया कि पैसे लेनदेन का विवाद है। इस मामले में पीड़ित युवक की ओर से अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं किया गया।

Previous post गैराज में कार्यरत 13 वर्षीय बाल श्रमिक मुक्त, श्रम विभाग की कार्रवाई
Next post जनता दरबार में भूमि विवाद के पुराने व नये कुल नो मामलों का हुआ निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial