स्वच्छता अभियान में लोगों ने श्रमदान कर किया साफ सफाई ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड में “एक तारीख, एक साथ, एक घंटा, स्वच्छता के लिए श्रमदान” कार्यक्रम तहत साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई बीडीओ रितेश कुमार ने की। सफाई कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय से सैंट्रल बैंक चौक, हसनगंज बाजार होते हुए सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व कचहरी परिसर में बीडीओ रितेश कुमार, जनप्रतिनिधियों सहित स्वच्छता कर्मियों ने हाथ में झाड़ू पकड़ साफ-सफाई अभियान चलाते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। बताया गया कि प्रधानमंत्री के अवह्नान पर स्वच्छता पखवाड़ा तहत “एक तारीख, एक साथ, एक घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम तहत सभी स्वच्छता कर्मियों के साथ साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बताया स्वच्छता से ही लोग स्वस्थ रह पाएंगे, इसीलिए स्वच्छता जरूरी है। मौके पर कार्यक्रम दौरान लोगों को साफ सफाई सहित स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। इस अभियान में अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
