प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार पहुंचे,हेलीकॉप्टर से गोगा बिल झील का हवाई सर्वेक्षण करते हुए पहुंचे रामपुर।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार आगमन हुआ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10:00 में हेलीकॉप्टर से पटना हवाई अड्डा से प्रस्थान कर कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत गोगा बिल झील का हवाई सर्वेक्षण करते हुए रामपुर पंचायत पहुंचे। 11:10 बजे कोढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत सरकार भवन आये। 11:15 बजे पंचायत सरकार भवन रामपुर परिसर स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, मनरेगा भवन, पंचायत सरकार भवन, पैक्स भवन, आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर का भ्रमण किया। विभिन्न विभागों की योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा नवनिर्मित पुस्तकालय एवं खेल के मैदान का उद्घाटन एवं रिमोट के माध्यम से विभाग की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के साथ-साथ लोकार्पण किया। 11:45 बजे कार्यक्रम स्थल से राजेंद्र स्टेडियम कटिहार के पास के लिए प्रस्थान किया। 12:10 बजे राजेंद्र स्टेडियम कटिहार आगमन एवं प्रस्तावित निर्माण स्टेडियम का अवलोकन किया। 12:20 बजे राजेंद्र स्टेडियम कटिहार से शरीफगंज के लिए प्रस्थान किया। 12:25 बजे शरीफगंज स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास का भ्रमण तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं का शिलान्यास किया। 12:35 बजे शरीफगंज से जिला अतिथि गृह कटिहार के लिए प्रस्थान किया। 12:40 बजे जिला अतिथि गृह पहुंचे। 1:10 बजे जिला अतिथि गृह कटिहार से कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण किया। 1 : 15 बजे कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक किया। 2:15 बजे कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में से बीएनपी 7 स्थित हेलीपेट के लिए प्रस्थान किया। 2:20 बजे बीएसपी 7 कटिहार स्थित हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर पर सवार होकर पटना के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जदयू नेता दुलाल चंद्र गोस्वामी,विजय दास,ओम प्रकाश भगत,आशा सुमन, चंदन भगत,मनोज भारती, प्रमानंद मंडल, सुनिल मंडल, राजीव रंजन, मांगन मंडल, माला देवी सहित बड़ी संख्या में जदयू और भाजपा के नेता ने मुख्यमंत्री को बुके देखकर स्वागत किया। जदयू नेता विजय दास ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कटिहार आने से कटिहार की जनता को बड़ी सौगात मिला है। कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया है।
