November 12, 2026

टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कटिहार की टीम ने 61 रन से हाजीपुर की टीम को पराजित कर बड़ा मेडल पर कब्जा जमाया।

Read Time:2 Minute, 50 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

रोशना बाजार के ऐतिहासिक खेल मैदान में बुधवार को इस्माइल अंसारी टी 20 स्मृति’ क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मैं कटिहार की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर 4 गेंद में 200 रन बनाया। जवाब में उतरी हाजीपुर की टीम ने मात्र138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द मैच कटिहार टीम के आकाश कुमार सिंह को दिया गया। उपविजेता टीम के कप्तान अजमल को उत्तरी लालगंज पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद सऊद ने दिया तथा विजेता टीम के कप्तान नंदन कुमार को राकेश कुमार साह उर्फ फंटूश कुमार ने दिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक निशा सिंह ने की। आयोजक प्रमुख अमित साह ने पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है।बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को खेल भावना से खेलने से लोगों के बीच एकता और भाईचारे का संदेश जाता है।टूर्नामेंट में उद्घोषक बिट्टू भारद्वाज एवं निपम उपाध्याय तथा अंपायर राजिउल करीम एवं रवि गुप्ता थे।मैच में बाउंड्री के बाहर कैच पकड़ने वाले को वार्ड सदस्य संजय सिंह के द्वारा 501रूपया देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मंच पर आसीन बीडीओ मनीषा कुमारी,सीओ इस्माइल अंसारी, बीपीआरओ श्रेय वत्स, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद, मुखिया अजय मंडल, तारीक अनवर,प्रमोद सिंह,जुलूम सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। खेल मैदान में बीस हजार खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देख अंतिम चांद तक मैदान में डटे रहे। टूर्नामेंट के व्यवस्थापक निपम उपाध्याय ने टूर्नामेंट के सभी सदस्यों को सफल संचालन के लिए धन्यवाद दिया।

Previous post मनिहारी में ट्रेन सेवाओं के पुनर्संरचना की मांग, नागरिक संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
Next post मृतकों के आश्रितों को मिला अनुग्रह अनुदान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial