November 14, 2026

सदन में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक दवा छिड़काव करने की रखी माँग

Read Time:2 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा के चालू सत्र में प्रदेश के किसानों की समस्या को उठाते हुए सरकार का ध्यान इस और आकृष्ट किया कि फसलों पर ड्रोन द्वारा कीटनाशकों एवं नैनो यूरिया छिड़काव हेतु सेवा उपलब्ध कराने वाली बड़ी कंपनियां या सेवा प्रदाता एजेंसियों की उदासीनता के कारण प्रत्येक वर्ष राज्य में 35% फसल कीट, खरपतवार एवं बैक्टीरिया के कारण बर्बाद हो जाती है। इसके साथ ही पारंपरिक तरीके से कीटनाशकों का छिड़काव करने से किसानों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने सरकार से मांग की सरकार कृषि क्षेत्र में ड्रोन द्वारा शतप्रतिशत फसलों पर कीटनाशकों एवं नैनो यूरिया छिड़काव हेतु आवश्यक कदम उठाएं, जिससे किसानो के फसल में वृद्धि के साथ ही उसके स्वास्थ्य की भी रक्षा हो सकेl पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद की मांग को आंशिक रूप से स्वीकारते हुए कृषि विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पौध संरक्षण संकाय द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वित्तीय वर्ष 2023- 24 अंतर्गत कीट- व्याधि नियंत्रण हेतु ड्रोन द्वारा फसलों पर कीटनाशक छिड़काव योजना( वित्तीय लक्ष्यः 95.00 लाख रुपए एवं भौतिक लक्ष्यः 38 000 एकड़) की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे किसान लाभान्वित होंगे।

Previous post मोदी की गारंटी के साथ देश में विकास की जो रफ्तार भरी है:भारतेंदु मिश्र
Next post कोढ़ा एवं बरारी प्रखंड में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial