June 14, 2026

मनिहारी में ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगर पंचायत मनिहारी के पूरब टोला में दिलेर खान द्वारा संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) का उद्घाटन बैंक के शाखा प्रबंधक ने किया। इस अवसर पर केंद्र को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। नए CSP के खुलने से अब स्थानीय लोगों को खाता खोलने, राशि जमा-निकासी, धन अंतरण सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं अपने ही क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूर बैंक नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।

Previous post स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान की छात्रा लाखो कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 88.4% अंक लाकर जिले में रही अव्वल -ड्राइवर की बेटी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया परचम-लाखो कुमारी डीएम बनना चाहती है
Next post मनिहारी में भव्य कलश शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया भाग, भक्तिमय हुआ नगर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial