व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल हुआ शुरू-पहले दिन पूरा दिन न्यायिक कार्य रहा ठप।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर कटिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व निर्धारित ऐलान के तहत गुरुवार से अनिश्चिकटिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल हुआ शुरू-पहले दिन पूरा दिन न्यायिक कार्य रहा ठपतकालीन कलम बंद हड़ताल शुरू कर किया गया। जिस कारण पूरे व्यवहार न्यायालय में पूरी तरह से न्यायिक कार्य ठप रहा। जिस दौरान न्यायिक कर्मियों द्वारा न्यायालय को ही नहीं खोला गया और सभी एकजुट होकर सिविल कोर्ट के प्रांगण में लगे बड़े से टेंट में बैठकर अपने मांगो के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया और सरकार के विरुद्ध जोरदार आवाज मेंनारेबाजी भी किया गया। व्यवहार न्यायालय अंतर्गत न्यायालय सहित सभी विभाग के कार्यालय बंद रहने के कारण दूर दराज से आए पक्षकारों को हड़ताल के करण खाली वापस लौटना पड़ा। जबकि रिमांड करने आई पुलिस भी कैदी को लेकर इधर-उधर घूमती नजर आई । जबकि कर्मचारीयो के अभाव न्यायाधीशगण भी न्यायिक कार्य करते नहीं दिखे और अधिवक्ताओं के कार्यालय में भी दिन भर मुवक्किल इधर उधर घूमते नजर आए और दूसरे पहर में न्यायालय में लगभग मुविक्कलो का सन्नाटा रहा।इस संबंध में कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सह कार्यकारिणी पदाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे तथा अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते रहे। बैठक में न्यायिक कर्मचारी नजीर ब्रह्मदेव मंडल, रंजीत कुमार सिंह,अजीत शुक्ला, आलोक कुमार,रमन कुमार पाठक, सत्यजीत कुमार,अमितेश कुमार,रमेश कुमार, रजनीश कुमार,उत्तम कुमार,मनीष कुमार,विशाल दयाल, प्रेम प्रकाश, मो फारूक,मो अंजार,अमरदीप आनंद, कुलदीप कुमार सिन्हा, शहनाज परवीन, प्रिया कुमारी,मोना कुमारी,नीतू कुमारी, बाबुल कुमार,सुनील कुमार,नासिर इसरार, कुंदन कुमार, मो अलाउद्दीन, रामप्रवेश कुमार,राकेश कुमार सिंह,नवीन कुमार, अनिल कुमार सिंह,कुनाल कुमार, रंजीत सिन्हा,दीपक चौरसिया,अजय कुमार,राजेश कुमार,आशीष टुडु,दीपक कुमार,आदित्य सहित महिला कर्मचारी के साथ सभी न्यायिक कर्मचारी मौजूद थे।
