June 22, 2026

इंडियन बैंक कुमारीपुर ने 75 ऋणचूककर्ताओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, 13 की गिरफ्तारी के निर्देश

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

इंडियन बैंक कुमारीपुर शाखा ने लंबे समय से ऋण नहीं चुकाने वाले 75 ऋणधारकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक नवीन कुमार यादव ने बताया कि लगातार अनदेखी के कारण उन्हें विधि सम्मत कार्रवाई की मांग करनी पड़ी। वरीय उपसमाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा फिलहाल 13 ऋणचूककर्ताओं की गिरफ्तारी के निर्देश थानाध्यक्ष को जारी किए गए हैं। बैंक की ओर से कहा गया कि जिन ग्राहकों से भुगतान में चूक हुई है, वे शीघ्र शाखा से संपर्क कर अपने ऋण अदायगी से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर लें, ताकि आगे की सख्त कार्रवाई से बचा जा सके।

Previous post सांसद ने युवाओं के रोजगार अवसरों और खेल अवसंरचना की कमी पर संसद में उठाया सवाल
Next post अमदाबाद में लापता नाबालिग का शव कुएँ से बरामद, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial