May 26, 2026

कन्हैया कुमार का पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा आज , कन्हैया कुमार के कटिहार आगमन को लेकर तैयारी पूरी- सुनील कुमार यादव

Read Time:2 Minute, 41 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के द्वारा बीते 16 मार्च को पश्चिमी चंपारण से शुरू किए गए पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा चार अप्रैल शुक्रवार को कटिहार में होगी। इसको लेकर तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनी पासवान, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम,एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अमित पासवान सहित कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के कटिहार में होने वाले पलायन रोको नौकरी दो के तहत पदयात्रा को लेकर तमाम तैयारी पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में सुबह 8:00 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम होगा। उसके बाद 9:00 बजे राजेंद्र आश्रम कार्यालय से पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं खासकर युवाओं से इस पदयात्रा को सफल बनाने की अपील किया हैं। वहीं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनी पासवान ने कहा कि कन्हैया कुमार का पदयात्रा युवाओं के लिए काफी ऐतिहासिक होने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हमारे बिहार से पलायन बढ़ती जा रही है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। यह एक चिंता का विषय है।इसलिए हमारे नेता कन्हैया कुमार के साथ-साथ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष, समेत तमाम कांग्रेस नेता इस पदयात्रा में शामिल होकर युवाओं को जागरूक करने का काम करेंगे।

Previous post 32 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।
Next post मनिहारी के उत्तरायण गंगा तट पर चैती छठ की धूम, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial