कटिहार एडीएम विजय कुमार ने उत्तरी लालगंज पंचायत का किया निरीक्षण ।
Read Time:1 Minute, 44 Second
By:- मो० आरीफ (प्राणपुर)
कटिहार एडीएम विजय कुमार ने गुरूवार को प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी लालगंज पंचायत में सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान एडीएम कुमार ने स्कूल आंगनबाड़ी जन वितरण प्रणाली की दुकान जल नल पंचायत सरकार भवन सहित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया ।निरीक्षण के दौरान एडीएम को जल नल योजनाओं में व्यापक गड़बड़ी मिली इस मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी को एडीएम ने निष्पक्ष जांच कर उचित कारवाई का निर्देश दिया ।एडीएम ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे इसके लिए लगातार जनसंपर्क अभियान के तहत योजनाओं का स्थलीय जायजा लिया जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि उत्तरी लालगंज के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 33 बंगरूआ गांव में एक भी बच्चे उपस्थित नहीं थे।जिसको लेकर विभागीय अधिकारी को उचित कारवाई का निर्देश दिया है। वही दूसरी ओर आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 89 जांच के क्रम में संतोषजनक पाया सेविका मरजीना खातून को बधाई दिए और इससेज्या दा ज्यादा बेहतर करने का निर्देश दिया।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
