June 16, 2026

कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित -संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है: सुनील यादव

Read Time:3 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

राजेन्द्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की। बैठक में मुख्य रूप से किशनगंज के सांसद सह प्रभारी डॉ० मोहम्मद जावेद उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सांसद मो. जावेद ने कटिहार जिला कांग्रेस के संभावित जिलाध्यक्ष दावेदारों से वन टू वन मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर उनकी राय जानी। उन्होंने जिला कांग्रेस के विस्तार और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर सुझाव लिए। इस दौरान यह भी पूछा गया कि कटिहार में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में कौन बेहतर उम्मीदवार हो सकता है और पार्टी को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत किया जाए।इस मौके पर सांसद मो.जावेद ने कहा कि संगठन सृजन अभियान की शुरुआत ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय और सुझाव के आधार पर संगठन को नई मजबूती दी जाएगी। ताकि आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके।वहीं कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। इससे पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ एक मजबूत और सक्रिय संगठन का निर्माण होगा। बैठक में किशनगंज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमाम अली चिंटू,संजय कुमार सिंह, संजय सिंह,दिलीप विश्वास,पंकज तंबाकूवाला,रिंकू मिश्रा, पुतुल सिंह, आम्रपाली यादव, प्रहलाद गुप्ता,चंद्रभानु गुप्त,सऊद मुखिया,डॉ. बिपिन सिंह, अल्तमस दीवान,अवधेश मंडल, राज आनंद सिंह, मन्नी पासवान,मो. इश्तियाक, राजीव चाकी,उस्मान गनी,राजेश उरांव, विनय मंडल,मो. मुस्तफा,मो. इम्तियाजुल, सुबोल यादव,मेजर जमाल,प्रीतम चक्रवर्ती, मोहर्रम खान सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post किशनगंज के सांसद का कटिहार आगमन पर मिर्चाईबारी में कांग्रेसियों ने गाजा बाजा के साथ किया स्वागत
Next post बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल, हायर सेंटर रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial