कटिहार में लावारिस लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी पुलिस छानबीन में जुटी
Reporting by जयदेव यादव
कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर के पास भगवान पोखर में एक लावारिस महिला की लाश बरामद हुई है। लाश पूरी तरह से सड़ गल चुकी है। शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग खेत में काम करने वाले को बदबू मिला और ध्यान से पोखर में देखने पर एक महिला का शव नजर आया। यह घटना आग की तरह पुरे क्षेत्र में फैल गई और लाश को देखने के लिए चारों तरफ लोगों का जमावड़ा होने लगा। घटना की जानकारी बलिया बेलौन थाना को मिला। थाना अध्यक्ष संजय संजय पांडे अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और पुलिस कर्मियों की मदद से लाश को बाहर निकाला और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली थी कि एक पोखर में लावारिस लाश तेर रहा है सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात में जुट गए हैं। जानकारी अनुसार खबर लिखे जाने तक लाश कि पहचान अबतक नहीं हो पाया है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
